Monday, 16 February 2026

JEE Main Result: जेईई मेंस के नतीजे घोषित, 96.26% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 12 ने हासिल किए पूरे-पूरे अंक

 


12 अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

जारी परिणाम के अनुसार, इस बार 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। यानी इन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सर्वाधिक संभव अंक प्राप्त किए हैं। पेपर-1 (बीई/बीटेक) में 12 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर (पर्सेंटाइल) हासिल किया। आवेदन संख्या के क्रम में उनके नाम इस प्रकार हैं:


जेईई मेन 2026 रिजल्ट पीडीएफ...

वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं।

क्रमांकअभ्यर्थी का नामराज्य (योग्यता का राज्य)
1श्रेयस मिश्रादिल्ली (एनसीटी)
2नरेंद्रबाबू गारी महितआंध्र प्रदेश
3शुभम कुमारबिहार
4कबीर छिल्लरराजस्थान
5चिरंजीब करराजस्थान
6भावेश पात्राओडिशा
7अनय जैनहरियाणा
8अर्नव गौतमराजस्थान
9पसाला मोहिथआंध्र प्रदेश
10माधव विराडियामहाराष्ट्र
11पुरोहित निमयगुजरात
12विवान शरद महिस्वारीतेलंगाना


कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 13,55,293
  • कुल उपस्थित अभ्यर्थी: 13,04,653
  • उपस्थिति प्रतिशत: 96.26%

21 से 28 जनवरी तक हुई परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 सत्र-1 (जनवरी) के पेपर-1 (बीई/बीटेक) का परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 326 शहरों के 658 केंद्रों पर हुई, जिनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, कन्नड़, उर्दू समेत अन्य भाषाएं शामिल रहीं।

पेपर-2 के नतीजे बाद में प्रकाशित होंगे

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पेपर-1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आगे की प्रवेश प्रक्रिया और जेईई एडवांस्ड की पात्रता इसी स्कोर के आधार पर तय होगी।

No comments:

Post a Comment