Tuesday, 19 August 2025

Uttarakhand Monsoon Session : विपक्ष का हंगामा, सचिव की टेबल पलटी, माइक तोड़ा, कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित


 प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। 

कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली

कांग्रेस विधायकों ने कार्यसूची फाड़ी और सदन में उछाली। इसके बार वेल में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेहद दुखद है। सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया।

विपक्ष ने सचिव की टेबल पटकी, माइक तोड़ा

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के विरोध के चलते लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी नेताओं ने सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की। साथ ही माइक तोड़ दिया। कांग्रेस विधायकों ने वेल में लहराए कागज। लगातार कर रहे प्रदर्शन और नारेबाजी।

तीसरी बार बढ़ाई गई स्थगन अवधि

तीसरी बार सदन की स्थगन अवधि बढ़ाई गई है। पहले 11:40 तक सदन स्थगित किया था। फिर दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। इसके 10 मिनट और अवधि  बढ़ाई गई। अब सदन की कार्यवाही तीन बजे  तक स्थगित की गई।

No comments:

Post a Comment