Wednesday, 27 March 2024

NHAI ने टोल में की बढ़ोतरी,एक अप्रैल से एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, पांच फीसदी बढ़ जाएंगे दाम

 


दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर करने वालों को 1 अप्रैल से जेबें ढीली करनी होंगी। गुरुग्राम से गुजरने वाले हाइवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर दरों में बढ़ोतरी को लेकर एनएचएआई ने तैयारी कर ली है। NHAI की ओर से सोहना हाइवे की नई टोल दर जारी कर दी गई है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की टोल दर मंगलवार की देर रात या बुधवार को जारी होगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे प्रबंधक जयवर्धन सिंह के अनुसार टोल दरों में पांच फीस दीपक बढ़ोतरी होगी। गुड़गांव की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेड़कीदौला, गुरुग्राम-सोहना हाइवे पर घामडोज और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलीपुर के बाद हिलालपुर में टोल प्लाजा हैं। खेड़कीदौला पर रेट में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। सोहना हाइवे पर कार की एकतरफा यात्रा के 115 रुपये लिए जाते हैं। जो अब बढ़कर 125 रुपये हो गए हैं।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौजूदा टोल दर में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। एनएचएआई के प्रबंधक जयवर्धन सिंह के अनुसार इस एक्सप्रेसवे पर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इस एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग दूरी के लिए टोल दर औसत अलग-अलग है। फिलहाल अलीपुर से 228 किमी बड़कापारा तक प्रति किमी 2.19 रुपये औसत से टोल चुकाना पड़ रहा है। जयपुर-दौसा जाने के लिए भंडारराज तक 181 किमी के 2.18 रुपये की औसत से 395 रुपये टोल लग रहा है। अलवर जाने के लिए पिनान तक 2.24 रुपये का टैक्स लिया जा रहा है। अलीपुर से खलीलपुर तक सबसे महंगी औसत से टोल की अदायगी करनी पड़ रही है। अलीपुर से 19.8 किमी आगे खलीलपुर तक 4.73 रुपये की औसत से 90 रुपये टोल लिया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment