रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड 12 वीं के गणित के परीक्षार्थियों को सात बोनस अंक देगा। गणित के प्रश्न पत्र में सात अंक के प्रश्न निर्धारित पाठयक्रम के बारह से पूछे गए थे।
उल्लेखनीय है कि 12 वीं गणित के प्रश्न पत्र में सात नंबर के सवाल निर्धारित पाठयक्रम के बाहर से पूछे गए थे। इस पर छात्र/छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने बोनस अंक देने की मांग की थी।
सुभाष इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता राजेश चमोली ने छात्र हित में इस मामले को तथ्यों के साथ राजकीय शिक्षक संघ और बोर्ड के सम्मुख रखा था। इस मामले को हिन्दी न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इन तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद आखिरकार बोर्ड ने 12 वीं के गणित के परीक्षार्थियों को सात अंक बोनस के रूप देने के निर्णय लिया है। बोर्ड की सचिव डा. नीता तिवाड़ी ने इस आशय के निर्देष जारी किए है। इसमें बताया गया कि प्रश्न संख्या 12 के दो अंक का सवाल और प्रश्न संख्या 21 के पांच अंक सवाल में उक्त अंक दिए जाएंगे।
ये अंक जिस छात्र ने उक्त सवालों को हल किया है, हल करने का प्रयास किया है या हल नहीं किया है, सभी को समान रूप से दिए जाएंगे। उक्त अंक उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर बने खाने में अंकित किया जाएगा। 22 मार्च को जारी इस निर्देश में मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रकों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।


No comments:
Post a Comment