Sunday, 16 August 2026

BHEL: सरकारी कंपनी में सीखने और कमाने का मौका, अप्रेंटिस के 500+ पदों पर आवेदन शुरू; कैसे भरें फॉर्म?

 


BHEL Trichy Apprentice Recruitment: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस अधिनियम के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 👉Check Notification – Trade Apprentice | Technician Apprentice | Graduate Apprentice

👉Official Portal - trichy.bhel.com

ट्रेड अप्रेंटिस (कुल 380 पद)

ट्रेडपद
फिटर125
वेल्डर115
इलेक्ट्रीशियन30
टर्नर20
मशीनिस्ट20
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक7
मोटर मैकेनिक12
मैकेनिक (R&AC)6
COPA45
कुल380

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (कुल 60 पद)

विषयपद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग40
कंप्यूटर इंजीनियरिंग6
सिविल इंजीनियरिंग6
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन3
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स5
कुल60

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (कुल 90 पद)

विषयपद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग50
सिविल इंजीनियरिंग8
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग3
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन3
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स3
अकाउंट्स (B.Com)13
मानव संसाधन (HR)10
कुल90

क्या है आवेदन के नियम?

  • ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से) होना जरूरी है।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: उम्मीदवार 10वीं पास हो और संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा किया हो। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार ने 10+2 के बाद संबंधित इंजीनियरिंग विषय, बीकॉम या बीए में नियमित स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% अंक जरूरी हैं।

कितना मिलेग स्टाइपेंड?

ट्रेड अप्रेंटिस को उनके ट्रेड के अनुसार हर महीने ₹10,560 से ₹11,040 तक स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रति माह और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को यह राशि प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलेगी।

देखें आयु की शर्तें

सभी श्रेणियों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को 3 वर्ष और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BHEL त्रिची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी श्रेणी (ट्रेड, टेक्नीशियन या ग्रेजुएट अप्रेंटिस) के अनुसार आवेदन लिंक चुनें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
  • शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर सबमिट करें।



No comments:

Post a Comment