Friday, 14 August 2026

BHEL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल में निकली 305 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती, क्या है आवेदन की शर्तें? जानें


BHEL Vacancy 2026
: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), रानीपेट ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 305 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के अनुसार फिटर, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट सहित विभिन्न ट्रेडों में चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 18 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच निर्धारित तिथियों पर बीएचईएल रानीपेट परिसर में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

पदों का विवरण

ट्रेड का नामरिक्त पद
फिटर135
वेल्डर90
टर्नर20
मोटर मैकेनिक (एमएमवी)3
प्लंबर3
इलेक्ट्रीशियन23
रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक3
बढ़ई3
मशीनिस्ट21
उपकरण मैकेनिक4
कुल पद305

क्या है आवेदन की शर्तें?

बीएचईएल रानीपेट ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

जून 2026 में आईटीआई की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के समय अपना हॉल टिकट साथ लाना होगा। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड के अनुसार अभ्यर्थी का आठवीं या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए बीएचईएल रानीपेट की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह 12,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजनतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि1 अगस्त 2026
वॉक-इन इंटरव्यू (पहला दिन)18 अगस्त 2026, सुबह 9:00 बजे से
वॉक-इन इंटरव्यू (दूसरा दिन)19 अगस्त 2026, सुबह 9:00 बजे से
वॉक-इन इंटरव्यू (तीसरा दिन)20 अगस्त 2026, सुबह 9:00 बजे से
वॉक-इन इंटरव्यू (चौथा दिन)21 अगस्त 2026, सुबह 9:00 बजे से
साक्षात्कार का स्थानमानव संसाधन प्रबंधन सम्मेलन कक्ष, प्रशासनिक भवन, बीएचईएल, रानीपेट

 

इंटरव्यू के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बीएचईएल रानीपेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • सुनिश्चित करें कि आप संबंधित ट्रेड के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, जैसे आईटीआई प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य प्रमाणपत्र।
  • यदि आप जून 2026 आईटीआई परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो अपना हॉल टिकट साथ लेकर जाएं।
  • निर्धारित तिथि (18 से 21 अगस्त 2026) को सुबह 9:00 बजे मानव संसाधन प्रबंधन सम्मेलन कक्ष, प्रशासनिक भवन, बीएचईएल, रानीपेट पहुंचें।
  • दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लें।

No comments:

Post a Comment