Monday, 6 July 2026

NIOS Vacancy: एनआईओएस में प्रतिनियुक्ति आधार पर भर्ती, 2.08 लाख तक सैलरी; जानें कौन कर सकता है आवेदन

 


NIOS Group A, B, C Recruitment 2026 Notice - PDF

NIOS Recruitment 2026: शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' के कुल 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एनआईओएस मुख्यालय, नोएडा या देशभर में स्थित 20 क्षेत्रीय केंद्रों में की जा सकती है। संस्थान की आवश्यकता के अनुसार देश में कहीं भी तैनाती दी जा सकती है।

कितने पद भरे जाएंगे और सैलरी कितनी होगी?

पद का नामरिक्तियांग्रुपवेतन स्तर (7वां वेतन आयोग)वेतनमान (रुपये में)
सहायक निदेशक (शैक्षणिक)3Aलेवल-1167,700 - 2,08,700
अकादमिक अधिकारी (हिंदी)1Aलेवल-1056,100 - 1,77,500
लाइब्रेरियन1Aलेवल-1056,100 - 1,77,500
सेक्शन ऑफिसर14Bलेवल-744,900 - 1,42,400
सहायक ऑडिट अधिकारी1Bलेवल-744,900 - 1,42,400
सहायक (असिस्टेंट)14Cलेवल-425,500 - 81,100
कुल34---

शैक्षणिक योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन?


सहायक निदेशक (शैक्षणिक)

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री।
  • शैक्षणिक प्रशासन, शोध या अध्ययन सामग्री तैयार करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
  • कंप्यूटर संचालन का ज्ञान।
  • डेपुटेशन के लिए समकक्ष पद या लेवल-10 में 5 वर्ष की नियमित सेवा।


अकादमिक अधिकारी (हिंदी)

  • संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड।
  • समकक्ष पद या लेवल-6 में 5 वर्ष का अनुभव रखने वाले पीजीटी भी पात्र।


लाइब्रेरियन

  • स्नातक के साथ एम.लिब.एससी. या स्नातकोत्तर के साथ बी.लिब.एससी.
  • प्रतिष्ठित शैक्षणिक या शोध संस्थान में 5 वर्ष का अनुभव।
  • समकक्ष पद पर नियमित सेवा।


सेक्शन ऑफिसर

  • द्वितीय श्रेणी से स्नातक।
  • प्रशासन, लेखा या परीक्षा संचालन का अनुभव।
  • समकक्ष पद, या लेवल-6 में 5 वर्ष अथवा लेवल-4 में 10 वर्ष की नियमित सेवा।


सहायक ऑडिट अधिकारी

  • अर्थशास्त्र, लेखा या वाणिज्य में स्नातक अथवा सीए, सीएफए या आईसीडब्ल्यूए।
  • लेवल-6 में लेखा/ऑडिट का 5 वर्ष या लेवल-5 में 8 वर्ष का अनुभव।


सहायक (असिस्टेंट)

  • 12वीं पास।
  • कार्यालयी कार्यों में दक्षता।
  • कंप्यूटर पर कम से कम 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की टाइपिंग गति।
  • समकक्ष पद या लेवल-2 में 5 वर्ष की नियमित सेवा।

 

आयु सीमा कितनी है?

सभी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी आवेदन पत्रों की जांच करेगी। न्यूनतम योग्यता पूरी करने मात्र से साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं होगा।

आवेदन अधिक होने पर एनआईओएस शॉर्टलिस्टिंग के लिए उच्च मानदंड तय कर सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की सूचना ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।

NIOS Group A, B, C Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन की अंतिम तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: एम्प्लॉयमेंट न्यूज में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिन
  • आवेदन की हार्ड कॉपी: ऑनलाइन आवेदन के 7 दिन के भीतर एनआईओएस कार्यालय पहुंचनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

सरकारी या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

  • विजिलेंस क्लियरेंस और इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट।
  • पिछले पांच वर्षों की सत्यापित एसीआर/एपीएआर।
  • पिछले 10 वर्षों में कोई बड़ी या छोटी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होने का प्रमाणपत्र।
  • वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC)।
  • यदि वर्तमान वेतनमान केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग के अनुरूप नहीं है तो उसके समकक्ष होने का राजपत्र या सरकारी आदेश।

No comments:

Post a Comment