Monday, 6 July 2026

BHEL HARIDWAR: बिना परीक्षा भेल की हरिद्वार यूनिट में ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती, स्टाइपेंड भी मिलेगा, इस दिन तक भरें फॉर्म

 


BHEL Haridwar Trade Apprentice: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार ने ट्रेड अप्रेंटिस के 187 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप 10वीं+आईटीआई पास हैं तो इस भर्ती से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। अप्रेंटिस की अवधि के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

👉BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026 Notice - PDF
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू2 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
संभावित प्रशिक्षण शुरूसितंबर 2026

BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
संगठनभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार
पद का नामट्रेड अप्रेंटिस
कुल पद187
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू2 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
प्रशिक्षण स्थानरानीपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड)

किस ट्रेड में कितनी रिक्तियां?

ट्रेडपद
फिटर74
मशीनिस्ट36
टर्नर26
इलेक्ट्रीशियन26
वेल्डर17
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल)4
फाउंड्रीमैन4
कुल    187        

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्न योग्यताएं अनिवार्य हैं-

  • 10वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई पास।
  • वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए NCVT या SCVT से आईटीआई मान्य होगी।
  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई में कम से कम 60% अंक।
  • एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक।

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

  • जिन्होंने पहले ही अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है।
  • जिनके पास एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है।
  • जो किसी नियमित पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं।
  • निजी अभ्यर्थी के रूप में अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवार।


आयु सीमा
न्यूनतम आयु सभी वर्गों के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के अनुसार इस प्रकार निर्धारित है:

वर्गअधिकतम आयु
सामान्य27 वर्ष
ओबीसी30 वर्ष
एससी/एसटी32 वर्ष
दिव्यांगसंबंधित वर्ग में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

  • आईटीआई अंकों को 70% वेटेज मिलेगा।
  • हाईस्कूल (10वीं) के अंकों को 30% वेटेज दिया जाएगा।


यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो पहले आईटीआई में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद भी समानता रहने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में अप्रेंटिस अधिनियम और संबंधित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026 Notice - PDF

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आवेदन के समय और बाद में सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • आईटीआई की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • उत्तराखंड निवास प्रमाणपत्र (जहां लागू)
  • राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल का पंजीकरण प्रमाण
  • कर्मचारी आश्रित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

ये भी पढ़ें

👉NIOS Vacancy: एनआईओएस में प्रतिनियुक्ति आधार पर भर्ती, 2.08 लाख तक सैलरी; जानें कौन कर सकता है आवेदन

No comments:

Post a Comment