500 में से 500... गुरुग्राम वाले तनय ने कर दिया कमाल; CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में गाड़े झंडे
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम में शहर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूर्णांक हासिल किए, जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
शारदा यूनिवर्सिटी की मानसविनी लाई 98.8 प्रतिशत
वहीं शारदा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मानसविनी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा वैष्णवी और तुषार यादव ने 98.5 प्रतिशत तथा श्रेया ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस बार परिणाम कई मायनों में खास रहा। पहली बार बोर्ड ने अप्रैल महीने में ही परिणाम जारी किया है और वह भी नए टू-बोर्ड सिस्टम के पहले चरण के आधार पर।
शिक्षकों के अनुसार नए टू-बोर्ड सिस्टम का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें सुधार का अतिरिक्त अवसर देना है।
पहला बोर्ड परीक्षा चरण (अनिवार्य) 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ था, जिसके आधार पर यह परिणाम घोषित किया गया है। वहीं दूसरा बोर्ड परीक्षा चरण (वैकल्पिक) 15 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें छात्र अपने अंकों में सुधार का प्रयास कर सकेंगे।
देहरादून रीजन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, देहरादून रीजन में दसवीं का रिजल्ट इस बार 91.59% रहा। यह पिछले साल 90.97 प्रतिशत रिजल्ट था। कुल 22 संभाग में से इस बार देहरादून का स्थान 16 वां है। जो कि पिछले साल 17 संभाग में से 13 वें स्थान पर था।
CBSE 10th Result 2026: इन तीन तरीकों से रिजल्ट करें चेक
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
- DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
- UMANG एप: umang.gov मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

No comments:
Post a Comment