OFFICAL WEBSITE - https://hindustanpetroleum.com/
HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 731 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी करना चाहते हैं, यह उनके लिए एक सुनहरा मौका है। HPCL भर्ती नोटिफिकेशन के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
HPCL भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
HPCL में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 25 मार्च है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। उम्मीदवार hindustanpetroleum.com से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
HPCL Recruitment 2026: पदों की जानकारी
| पद का नाम | रिक्तियां |
| जूनियर एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट | 10 |
| जूनियर एक्जीक्यूटिव – सिविल | 19 |
| जूनियर एक्जीक्यूटिव – मैकेनिकल | 207 |
| जूनियर एक्जीक्यूटिव – इलेक्ट्रिकल | 117 |
| जूनियर एक्जीक्यूटिव – रसायन | 27 |
| कनिष्ठ कार्यकारी गुणवत्ता नियंत्रण | 12 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव – मानव संसाधन | 5 |
| जूनियर एक्जीक्यूटिव – अग्नि एवं सुरक्षा | 16 |
| यांत्रिक इंजीनियर | 72 |
| विद्युत इंजीनियर | 37 |
| सिविल इंजीनियर | 17 |
| रासायनिक अभियंता | 15 |
| अधिकारी – वित्त (सीए) | 30 |
| अधिकारी – वित्त (सीएमए) | 4 |
| अधिकारी – वित्त (एमबीए) | 4 |
| मानव संसाधन अधिकारी | 6 |
| अधिकारी – सूचना प्रणाली (आईएस) | 20 |
| आधिकारिक भाषा (हिंदी) पद | 3 |
| अधिकारी – सीबीजी संचालन | 1 |
| मानव संसाधन कानूनी अधिकारी | 2 |
| सुरक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश) | 2 |
| सुरक्षा अधिकारी (तमिलनाडु) | 2 |
| सुरक्षा अधिकारी (केरल) | 1 |
| सुरक्षा अधिकारी (गोवा) | 1 |
| सुरक्षा अधिकारी (मुख्यालय अधिकारी) | 3 |
| वरिष्ठ अधिकारी – सीबीजी संचालन | 1 |
| वरिष्ठ अधिकारी – सीजीडी ओ एंड एम | 4 |
| वरिष्ठ अधिकारी – सीजीडी परियोजनाएं | 6 |
| वरिष्ठ अधिकारी – बिक्री | 50 |
| वरिष्ठ अधिकारी/एएम/प्रबंधक – बेंजीन हैंडलिंग | 3 |
| एएम/मैनेजर – प्रोजेक्ट्स | 6 |
| एएम/मैनेजर – सीजीडी प्रोजेक्ट्स | 5 |
| एएम/मैनेजर – रखरखाव | 3 |
| एएम/मैनेजर – इंस्ट्रूमेंटेशन | 3 |
| सुबह/प्रबंधक – निरीक्षण | 3 |
| एएम/मैनेजर – योजना | 3 |
| एएम/मैनेजर – सेल्स | 4 |
| एएम/मैनेजर/सीनियर मैनेजर – एचआर | 12 |
HPCL Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
- भर्ती के लिए उम्मीदवार hindustanpetroleum.com पर जाएं।
- वेबसाइट के करियर ऑपशन पर क्लिक करें और जॉब ओपनिंग पर क्लिक करें।
- वहां दिए नोटिफिकेशन को चेक करें और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट लें।
HPCL Recruitment 2026: योग्यता
HPCL भर्ती की जिस इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उन्हें उससे संबंधित विषय में बीटेक या 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। फाइनेंस ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) होना चाहिए या वित्त में 2 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए होना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन की पीडीएफ डाउनोलड करें और उसके आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Junior executive electrical ki fees kitni hai
ReplyDelete