👉आवेदन की अंतिम तिथि : 22 फरवरी 2025
👉ऑफिशियल नोटिफिकेशन : डाउनलोड करें
👉ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें
रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 (Railway Bharti Board Level 1) पदों के लिए भविष्य की सभी भर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष या एनएसी होगी। लेवल-1 पदों में विभिन्न विभागों के सहायक, पॉइंटमैन और ट्रैक मेंटेनर के पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 के 32 हजार 438 पदों पर नियुक्ति के लिए 23 जनवरी से 22 फरवरी आवेदन स्वीकार करेगा।
ग्रुप डी में चयन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें क्वालीफाई करने वाले अगले चरण की परीक्षा सीबीटी-2 में शामिल होंगे। इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों के कागजात और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
रेलवे में ग्रुप डी के इन पदों पर आवेदन (Railway Bharti Group D Jobs Apply) करने के लिए अभ्यर्थियों की एक जुलाई, 2025 तक 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का भी प्रविधान है। इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये तथा एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थी के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित हैं।
रिक्त पदों की संख्या:
श्रेणी | पद |
पाइंट्समैन (बी) | 5058 |
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | 799 |
असिस्टेंट (ब्रिज) | 301 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग | 13,187 |
असिस्टेंट (पी-वे) | 257 |
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) | 2,587 |
असिस्टेंट टीआरडी इलेक्ट्रिकल | 1,381 |
असिस्टेंट (एसएंडटी) | 2012 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | 420 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | 950 |
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) | 744 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी | 1041 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) | 624 |
असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल) | 3077 |
No comments:
Post a Comment