Wednesday 28 August 2024

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने आंदोलन का ऐलान


देहरादून। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने आंदोलन का ऐलान किया है। दो सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का शिडयूल भी जारी कर दिया गया है।

बुधवार को डायट, देहरादून में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी और दोनों मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में पदाधिकारियों ने दो टूक ऐलान किया कि प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को 30 अगस्त तक निरस्त नहीं किया जाता है तो संगठन प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त एवं शत प्रतिशत पदोन्नति हेतु आंदोलना करेगा।

इस ऐलान के साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी ने चरणबंद्ध आंदोलन का शिडयूल भी जारी कर दिया। 

30 अगस्त को दोनों मंडल इस संबंध में जिलों की बैठक आहूत करेंगे। 
02 सितंबर को विद्यालय में चौक डाउन । 
05 सितम्बर शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बाध कर प्रदर्शन किया जाएगा।
06 सितंबर को जिला मुख्यालय में सभी शिक्षक अपने व्यक्तिगत अवकाश (सीएल) को लेकर जिला मुख्यालय में आंदोलन करेगा। 
09 सितंबर 2024 को प्रांतीय और मंडल की समस्त कार्यकारिणी निदेशालय में धरना प्रदर्शन।
10 सितंबर कोदेहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, 
11 सितंबर को हरिद्वार, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, 
12 सितंबररू टिहरी, चंपावत, 
13 सितंबर उधम सिंह नगर पिथौरागढ़, चमोली में क्रमिक अनशन चलेगा।
14 सितंबर से आमरण अनशन किया जाएगा। 

प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा उन सभी अध्यापकों को धन्यवाद प्रेषित किया गया जिन्होंने माननीय न्यायालय से वरिष्ठता के संबंध में अपनी याचिका वापस ली है।साथ ही उन सभी विधायकों को भी धन्यवाद प्रेषित किया गया जो प्रधानाचार्य भर्ती विषय में संघटन के साथ हैं।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ,महामंत्री रमेश पैनुली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ,संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह , गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल , मंत्री हेमंत पैन्युली , कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष गोकुल सिंह मार्टाेलिया , मंत्री रविशंकर गुसाई एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रणय बहुगुणा सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment