Saturday 15 June 2024

Road Accident: उत्तराखंड:गुमखाल और सतपुली के निकट वाहन खाई में गिरा

 


सतपुली। गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हाड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में नौ लोग सवार थे। जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। दुर्घटना रविवार की सुबह 6 बजे हुई। सभी घायलों का सतपुली चिकित्सालय व हंस फाउंडेशन चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से Addi SI हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।

SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है।



सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक रात को इनके घर में पूजा थी। संभवतः रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।


ये हुए घायल
1. कीर्ति रावत(26) पुत्री महिपाल सिंह, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल।
2. भगवंती देवी (43) पत्नी जसपाल सिंह रावत।
3. रश्मि(24) पुत्री जसपाल सिंह रावत।
4. सरोजनी देवी(43) पत्नी दिगम्बर रावत।
5. अनीता देवी(40) पत्नी जगबीर सिंह।
6. सूरजपाल सिंह रावत( 46) पुत्र बख्तावर सिंह।
7. श्रीमती राधा देवी(75) पत्नी गोवर्धन सिंह।
8. संजय(20) पुत्र चंद्रपाल।
9. सूरज गुसाई(28) पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई।
10. कलावती देवी(65) पत्नी नंदन सिंह।

ये भी पढ़ें...

👉उत्तराखंड में दर्दनाक एक और हादसा , खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई, 04 लोगों की मौत

No comments:

Post a Comment