Thursday, 30 March 2023

"शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर जताया सीएम का आभार अक्तूबर 2005 से पूर्व जारी विज्ञप्ति से भर्ती हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन ....


 शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर जताया सीएम का आभार

अक्तूबर 2005 से पूर्व जारी विज्ञप्ति से भर्ती हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की और सकारात्मक कदम उठाने पर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ में...

अक्तूबर 2005 से पूर्व जारी विज्ञप्ति से भर्ती हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की ओर सकारात्मक कदम उठाने पर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।

एक मई को संसद मार्च होगा। आईटी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चे का एकमात्र मिशन पुरानी पेंशन बहाली है। उत्तराखंड में 2024 तक पेंशन बहाली का लक्ष्य रखा गया है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण फरुवाण ने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान का कर्मचारी विरोध करते हैं।

गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई ब्लॉक स्तर से लेकर गांव गांव तक लड़ी जाएगी। रुद्रप्रयाग महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी ने कहा कि पेंशन बहाली की लड़ाई उत्तराखंड की महिला कार्मिक वीरांगनाओं की भूमिका अदा करेंगी। कार्मिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment