Tuesday, 8 September 2026

यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका; आज से करें आवेदन


आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026 से 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

देखें जिलावार और श्रेणीवार रिक्तियां

जिलासामान्यईडब्ल्यूएसअन्य पिछड़ा वर्गअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिकुल
आगरा1273185666315
अलीगढ़199491321039492
बरेली3588823918617888
गाजियाबाद16340109858405
कानपुर नगर3057520415915758
लखनऊ18044119938444
मेरठ2566317113312635
सहारनपुर18244120948448
वाराणसी15337102797378
सभी 75 जिलों का कुल योग11,508-----


गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय: रिक्तियां

स्कूल का प्रकारसामान्यअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिअन्य पिछड़ा वर्गईडब्ल्यूएसकुल
लड़कों के स्कूल1961890844473
लड़कियों के स्कूल1821590803424
संयुक्त योग37834801647897

 

कौन कर सकता है आवेदन?

शहरी प्राथमिक सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीटीसी, डीएलएड, स्पेशल बीटीसी, बीटीसी (उर्दू), विशेष शिक्षा में डिप्लोमा, बीएलएड या प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है। इसके अलावा टीईटी पास होना अनिवार्य है।

संबद्ध प्राथमिक (सहायता प्राप्त विद्यालय) में सहायक शिक्षक पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीटीसी या डीएलएड होना चाहिए। साथ ही कक्षा 1 से 5 के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा के नियम?

आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। प्राथमिक, शहरी सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं संबद्ध प्राथमिक सहायक अध्यापक पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और इस पद पर सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है। शहरी पद के लिए उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

यूपीईएसएससी सहायक शिक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा। प्राथमिक, शहरी और संबद्ध प्राथमिक दोनों पदों के लिए वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 है। इसके अलावा नियमानुसार मिलने वाले अन्य भत्ते भी दिए जा सकते हैं।

500 रुपये देने होंगे आवेदन शुल्क

यूपीईएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सामान्य, अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 आवेदन शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 है, जबकि PwBD (दिव्यांगजन) उम्मीदवारों को 300 शुल्क जमा करना होगा।

क्या है परीक्षा पैटर्न?

विवरणजानकारी
चयन का आधार360 अंकों की लिखित परीक्षा
प्रश्नों की संख्या120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
परीक्षा अवधि2 घंटे
प्रश्नों के विकल्पप्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प
सही उत्तर3 अंक
गलत/एक से अधिक उत्तर1 अंक की कटौती
उत्तर देने का माध्यमओएमआर शीट पर काले बॉलपॉइंट पेन से
प्रश्न पत्र की भाषाहिंदी और अंग्रेजी

अगर परीक्षा कई शिफ्ट में होती है, तो अंकों का मानकीकरण किया जाएगा। चयन के लिए मानकीकृत अंक ही मान्य होंगे। समान अंक होने पर पहले स्नातक में ज्यादा प्रतिशत वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। इसके बाद प्रशिक्षण योग्यता में ज्यादा प्रतिशत और फिर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।

1 comment: