Wednesday, 19 August 2026

UPESSC PGT Recruitment : एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता के लिए बंपर भर्ती, 2615 पदों

 


UPESSC PGT Recruitment अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के लिए 2615 पदों की रिक्तियों का जो विवरण (अधियाचन) उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पोर्टल पर ऑनलाइन भेजा गया है, उसमें सबसे ज्यादा 374 रिक्त पद हिंदी विषय में हैं। दूसरे स्थान पर अंग्रेजी विषय है, जिसमें रिक्त पदों की संख्या 285 है। इसके अलावा आठ विषय ऐसे हैं, जिसमें केवल एक-एक पद ही रिक्त हैं।

शिक्षा निदेशालय ने कुल 34 विषयों में रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए अधियाचन भेजा है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे गए अधियाचन में पुरुष एवं महिला संवर्ग के साथ आरक्षण श्रेणी के क्रम में रिक्त पद दर्शाए गए हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग पदों का परीक्षण करा रहा है। इसमें जो त्रुटियां हैं, उसे ठीक कराने के साथ चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विषयवार रिक्त पदों के क्रम में तीसरे नंबर पर संस्कृत विषय है, जिसमें 264 पद हैं। इसके अलावा भूगोल विषय में 248 पद, समाजशास्त्र में 202, रसायन विज्ञान में 185 पद रिक्त दर्शाए गए हैं। नागरिक शास्त्र और भौतिक विज्ञान में समान रूप से 132-132 पद खाली हैं। इसी क्रम में जीवविज्ञान में 130, इतिहास व गणित में 112-112 पद, समाजशास्त्र में 84, चित्रकला में 69, वाणिज्य में 63, मनोविज्ञान में 50, शिक्षाशास्त्र में 40, कृषि विषय में 32, शारीरिक शिक्षा में 21, उर्दू में 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPESSC PGT Recruitment तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान एवं गृहविज्ञान में समान रूप से 12-12 पद खाली हैं। संगीत वादन में 11, संगीत गायन में छह, शस्य विज्ञान में चार पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके अलावा सबसे कम एक़-एक पद कृषि अर्थशास्त्र, चित्रकला प्राविधिक, पशुधन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि भौतिक विज्ञान, कृषि गणित, कृषि अभियंत्रण एवं कृषि जीवविज्ञान विषय में हैं। 

No comments:

Post a Comment