Tuesday, 11 August 2026

Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए हर साल 30,000, लड़कियां 31 अगस्त तक करें आवेदन



Azim Premji Scholarship 2026-27 : आप लड़की हैं और पैसों की कमी आपके कॉलेज की पढ़ाई में बाधा बन रही है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने Azim Premji Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू कर दी है, जो 31 अगस्त तक चलेगी. इस स्कॉलरशिप के जरिए गरीब परिवारों की लड़कियों को हायर एजुकेशन जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. सबसे खास बात इस स्कॉलरशिप की ये है कि इसके लिए आपके परीक्षा के अंकों को आधार नहीं बनाया जाएगा. यानी अगर किसी छात्रा के नंबर बहुत ज्यादा नहीं भी हैं, लेकिन वह निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती है, तो वह आवेदन कर सकती है. एक और खास बात आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है. ऐसे में आइए आगे आर्टिकल में बताते हैं कि इस स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करना है और शर्तें क्या हैं.


कौन कर सकता है आवेदन?

इस स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई रेग्यूलर स्टूडेंट के रूप में सरकारी स्कूल या सरकारी कॉलेज से पूरी की हो.

इसके अलावा छात्रा ने किसी मान्यता प्राप्त स्नातक (UG) डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया हो.

कोर्स का ड्यूरेशन 2 से 5 साल के बीच हो सकता है. छात्राएं भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हों, तब भी वे आवेदन के लिए योग्य हैं.

कितनी मिलेंगे पैसे?

इस स्कॉलरशिप के लिए सिलेक्टेड छात्राओं को हर साल 30,000 रुपये खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. यह राशि पूरे कोर्स की अवधि तक मिलती रहेगी.

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई छात्रा 3 साल का डिग्री कोर्स कर रही है तो उसे कुल 90,000 तक की सहायता मिल सकती है. वहीं 4 वर्षीय कोर्स में यह राशि 1.20 लाख तक पहुंच सकती है.

कैसे करें आवेदनअजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Register New Applicants Cohort 2026 पर क्लिक करिए.
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वैरिफाई करें.
  • अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरिए.
  • अब आप जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करिए.
  • फिर आप बैंक डिटेल्स भरिए.
  • फॉर्म को अच्छी तरह देखकर सबमिट कर दीजिए.
  • क्या लगेंगे डॉक्यूमेंट्स?पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण

बता दें कि डॉक्यूमेंट्स PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में होने चाहिए और फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए.

इस बात का रखें खास ख्याल

👉फाउंडेशन ने साफ कहा है कि आवेदन या स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह का फीस नहीं लिया जाता. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति या वेबसाइट पैसे की मांग करती है तो उससे सावधान रहें.

No comments:

Post a Comment