Tuesday, 11 August 2026

देहरादून | 11 अगस्त 2026: निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड देहरादून में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बड़ी बैठक, 3 अहम मुद्दों पर बनी सहमति

देहरादून | 11 अगस्त 2026

निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड देहरादून में निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई—
🔹
LT से प्रवक्ता संवर्ग तथा प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य पदों पर लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और शिक्षकों की कैरियर प्रगति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति के प्रस्ताव तथा प्रधानाध्यापक पदों पर कृत कार्रवाई से संघ को अवगत कराया गया।
🔹
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अन्य राज्य कर्मचारियों के समान चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान पर एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ दिए जाने के संबंध में शासन से पुनः अनुरोध किए जाने पर सहमति बनी।
🔹
राजकीय इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के पद सृजित करने तथा विषय संयोजन, शिक्षण भाग और शिक्षा के लाभ आदि पर राज्य शैक्षिक मानक प्राधिकरण के स्तर पर निर्णय लिए जाने के संबंध में चर्चा हुई। इसके लिए संबंधित संस्थाओं से पत्राचार किए जाने पर सहमति बनी।
📌
प्रधानाचार्य पदोन्नति को लेकर भी अहम निर्णय
बैठक में राजकीय शिक्षक संघ द्वारा LT से प्रवक्ता तथा LT/प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति के संबंध में माननीय न्यायालय के आदेश एवं निर्धारित अर्हता का मुद्दा भी उठाया गया।
निर्देशालय स्तर पर एक समिति गठित किए जाने पर सहमति बनी, जिसमें संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। समिति पदोन्नति में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
बैठक के अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्त की गई।
निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड







No comments:

Post a Comment