👉Download/View full Notification in PDF
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड UKMSSB ने राज्य में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 196 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन 12 जून, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 02 जुलाई, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 04 जुलाई से लेकर 07 जुलाई के बीच फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती परीक्षा में चयनित किए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स किया हो। साथ ही उम्मीदवार उत्तराखंड भारतीय नर्सिंग तथा धात्री परिषद से नर्सिंग या मिडवाईफरी के रूप में पंजीकृत होने चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 100 अंकों का पेपर नर्सिंग विषय से संबंधित होगा और 100 अंक का पेपर सामान्य हिंदी एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित होगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment