Tuesday, 16 June 2026

DSSSB Recruitment 2026: टीजीटी-स्पेशल एजुकेटर समेत 1979 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

 


👉DSSSB 03/2026 Recruitment 2026 Notification PDF

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1,979 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान के तहत टीजीटी, स्पेशल एजुकेटर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 तक किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आधिकारिक नोटिस नीचे उपलब्ध है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान में सबसे अधिक पद शिक्षा विभाग के लिए निकाले गए हैं। टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 675 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के 450 पद शामिल हैं। इसके अलावा जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, तकनीकी सहायक, फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर और विद्युत पर्यवेक्षक/सब-इंस्पेक्टर जैसे पद भी शामिल हैं।

भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) 
विज्ञापन संख्या03/2026
कुल रिक्तियां1,979
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू16 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में एमएससी
  • टीजीटी (कंप्यूटर साइंस): बीसीए, बीटेक (CS/IT), कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या DOEACC 'A' लेवल।
  • स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी): 12वीं पास, स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा और सीटेट।
  • आईटी असिस्टेंट: 12वीं पास तथा निर्धारित टाइपिंग दक्षता।
  • फिटर ग्रेड-II: संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र।
  • लिफ्ट ऑपरेटर: आईटीआई या संबंधित तकनीकी योग्यता।
  • इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर/सब इंस्पेक्टर: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री तथा अनुभव।

क्या है आयु सीमा?

अधिकांश ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ग्रुप ‘बी’ पदों जैसे शिक्षक और तकनीकी सहायक के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।

कुछ पदों के लिए अलग आयु सीमा भी तय की गई है। उदाहरण के लिए फिटर ग्रेड-II के लिए 20 से 32 वर्ष और लिफ्ट ऑपरेटर के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग और ओबीसी (दिल्ली के बाहर के उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “New Registration/Apply Online” पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन और पोस्ट की पसंद भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन (SBI e-Pay) के जरिए जमा करें।
  • सभी जानकारी चेक करके फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।

 

पोस्ट कोडपद का नामकुल रिक्तियां
21/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी)44
22/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक्स)18
23/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री)37
24/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (लाई डिटेक्शन)12
25/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट्स)15
26/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (एचआरडी/क्वालिटी कंट्रोल)5
27/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फोटो)14
28/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक्स)81
29/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (सीन ऑफ क्राइम/सेक्सुअल मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट)46
30/26जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिंगर प्रिंट)1
32/26तकनीकी सहायक (हिंदी)1
33/26सहायक अभिलेखपाल ग्रेड-I4
34/26आईटी असिस्टेंट ग्रेड-A125
35/26फिटर ग्रेड-II36
36/26लिफ्ट ऑपरेटर13
37/26सहायक ऑपरेटर कम मैकेनिक (एसी)15
38/26सब-स्टेशन अप्रेंटिस37
39/26डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A21
40/26डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-B2
41/26प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कंप्यूटर साइंस)675
42/26डोमेस्टिक साइंस टीचर129
43/26प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा)163
44/26विशेष शिक्षक (प्राथमिक)450
45/26विद्युत पर्यवेक्षक/सब-इंस्पेक्टर19
कुल 1,979                        

No comments:

Post a Comment