देहरादून। समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी ऑनलाइन पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) 2 जून 2026 से 30 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्रवृत्ति के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) जनरेट करना होगा। इसके बाद ओटीआर के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ओटीआर और आधार सीडिंग से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों एवं संस्थाध्यक्षों को भी फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने तथा छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त होने तक बैंक खाते को सक्रिय रखने की सलाह दी गई है।
छात्र-छात्राओं को आवेदन करते समय अपनी श्रेणी (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आदि) तथा संबंधित छात्रवृत्ति योजना का सही चयन करना होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित शिक्षण संस्थान का एआईसीटीई, एमसीआई, एनसीटीई अथवा अन्य सक्षम नियामक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त होना तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्धता होना अनिवार्य है।
विभाग ने छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 18001804236, मोबाइल नंबर 6395221188 तथा ई-मेल swditcell@gmail.com और itcell-swd-uk@nic.in पर संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के ‘इम्पोर्टेंट लिंक’ अनुभाग में जाकर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते

No comments:
Post a Comment