उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के पदों नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन आज यानी 22 मई से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 जून, 2026 तक का समय दिया गया है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से फसल विज्ञान, मृदा एवं जल प्रबंधन, जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप फिजियोलॉजी, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं और पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


No comments:
Post a Comment