एससीईआरटी बैठक : समर कैंप योजना संबंधी निर्देश
1.सभी विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
2.समर कैंप की कुल अवधि 28 घंटे निर्धारित की गई है, जो 27 मई से 2 जून तक संचालित होगी। 28 मई को ईद का अवकाश होने के कारण, आवश्यकता अनुसार ईद के बाद भी समर कैंप प्रारंभ किए जा सकते हैं। इस संबंध में निर्णय जनपद स्तर पर लिया जा सकेगा।
3.प्रतिदिन निर्धारित थीम के अनुसार विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
4.समर कैंप में सांकेतिक भाषा (Sign Language) को विशेष महत्व देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत बच्चों को अपना नाम बताना, वर्णमाला तथा गिनती जैसी मूलभूत सांकेतिक संप्रेषण गतिविधियाँ कराई जाएँगी।
5.मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समर कैंप की समयावधि में जनपद स्तर पर आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है । उदाहरणतः अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन 2 घंटे का समर कैंप आयोजित किया जा सकता है।
6.समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
7.समर कैंप हेतु अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया जाएगा। इसका संचालन विद्यालय के उपलब्ध बजट से ही किया जाएगा।
8.पिछले वर्ष कुछ विद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से एक स्थान पर समर कैंप आयोजित किया गया था इस वर्ष भी यह देखा जा सकता है।परन्तु अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अधिक दूरी तय न करनी पड़े। आवश्यकता होने पर निकटवर्ती विद्यालय आपसी समन्वय से कैंप आयोजित कर सकते हैं।
9.समर कैंप की रूपरेखा को बेहतर ढंग से समझाने हेतु एक प्रस्तुतीकरण (PPT) तैयार किया गया है, जिसे सभी सीईओ एवं डाइट प्राचार्यों के साथ साझा किया जाएगा।
10.समर कैंप में सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के स्थान पर आवश्यकता अनुसार शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
11.शिक्षकों के प्रतिकर संबंधी व्यवस्था हेतु निर्णय जनपद स्तर पर लिया जाए । गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जा सकती है।
12.समर कैंप में केवल उन्हीं बच्चों को सम्मिलित किया जाएगा, जो स्वेच्छा से भाग लेना चाहते हैं।
13.समर कैंप के सफल आयोजन हेतु आसपास की सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा सकता है।


No comments:
Post a Comment