Tuesday, 21 April 2026

UPSSSC ASO-ARO Vacancy: यूपी में एएसओ और एआरओ के 929 पदों पर आज से आवेदन शुरू, जानें फॉर्म भरने की सभी शर्तें


👊DOWNLOAD/VIEW NOTIFICATION PDF

UPSSSC ASO ARO Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे।

पोस्ट नामकुल रिक्तियां
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) - अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी प्रभाग267
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती)234
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - राज्य कर आयुक्त कार्यालय44
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - वन संरक्षक कार्यालय22
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - वन विभाग16
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय08
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - राज्य योजना संस्थान36
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - योजना संस्थान02
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - रजिस्ट्रार सहकारी समितियां90
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - सहकारी20
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान05
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - पशुपालन निदेशालय24
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) – पशुपालन03
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - गन्ना एवं चीनी प्रतिष्ठान38
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं18
सहायक सांख्यिकी अधिकारी - सिंचाई एवं जल संसाधन10
सहायक सांख्यिकी अधिकारी (विशेष भर्ती) - सिंचाई01
सहायक अनुसंधान अधिकारी (सांख्यिकी) - वित्तीय योजना12
सहायक अनुसंधान अधिकारी (विशेष भर्ती) - वित्तीय योजना01
कुल योग929

आवेदन की सभी जरूरी शर्तें

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर डिग्री) होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए, जैसे ‘O’ लेवल डिप्लोमा या किसी संस्थान से एक साल का कंप्यूटर कोर्स। इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों ने सेना (प्रादेशिक सेना) में कम से कम 2 साल काम किया हो या जिनके पास National Cadet Corps (NCC) का ‘B’ सर्टिफिकेट हो, उन्हें चयन में ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 43 वर्ष तक की आयु में आवेदन करने की छूट दी गई है।


 
कैसे होगा चयन?

  • चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को PET 2025 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है, क्योंकि इसी के स्कोर के आधार पर आगे चयन किया जाएगा।
  • PET 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होती है।
  • मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उनके सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी और अंतिम चयन इसी चरण के बाद किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “ASO-ARO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जानकारी सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

No comments:

Post a Comment