Thursday, 16 April 2026

UPCISB Vacancy 2026: यूपी में सहायक, क्लर्क और जेई समेत 2085 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन


 UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने 2026 में 2085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और तकनीकी सेवाओं के विभिन्न पदों जैसे प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक, सहायक, कैशियर, अभियंता, स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट आदि के लिए है।

इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • प्रबंधक (श्रेणी-1): प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम में 55% अंक या अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी विषय में स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा कंप्यूटर विज्ञान में ओ लेवल डिग्री होना आवश्यक है।
    • जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2): जूनियर मैनेजर के लिए बी.कॉम में 55% अंक या बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए अथवा बैंकिंग/वित्त/एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है।
    • सहायक/कैशियर (श्रेणी-3): सहायक/कैशियर पद के लिए स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
    • सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2): सहायक अभियंता सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
    • जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3): जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
    • स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3): स्टेनोग्राफर पद के लिए स्नातक के साथ हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट), टाइपिंग (30/40 शब्द प्रति मिनट) और सीसीसी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
    • सहायक लेखाकार (श्रेणी-3): सहायक लेखाकार के लिए बी.कॉम में 50% अंक तथा सीसीसी या ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स होना जरूरी है।

    कितना मिलेगा वेतन?

    पदवेतनमान (लगभग)
    प्रबंधक (श्रेणी-1)34,000 - 88,000
    जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2)29,600 - 82,100 (कई जिलों के लिए)
    सहायक/कैशियर (श्रेणी-3)25,620 - 64,670 या 5,450 - 14,100 (बैंक के अनुसार भिन्न हो सकता है)
    सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2)लेवल-10: 56,100 - 1,77,500
    जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3)लेवल-6: 35,400 - 1,12,400

    कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?

    इस भर्ती में परीक्षा शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के अनुसार लिया जाएगा। 

    क्या है आयु सीमा की शर्तें?

    वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
    सामान्य/ओबीसी/ एससी/एसटी21 वर्ष40 वर्ष
    उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन21 वर्ष55 वर्ष
    उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/खिलाड़ी / राज्य कर्मचारी21 वर्ष45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
    उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिक21 वर्षसेवा अवधि + 3 वर्ष

    कैसे करें आवेदन?

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upciscb.up.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर “Recruitment 2026” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
    • अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
    • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डिटेल्स सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
    • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
    • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा अच्छे से चेक करें।

No comments:

Post a Comment