Saturday, 25 April 2026

UK Board Result 2026 : बिटियों ने लहराया परचम, हाईस्कूल और इंटर में पहले स्थान पर रहा कुमाऊं का दबदबा


 उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। नतीजों में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। खास बात यह है कि इंटर और हाईस्कूल दोनों में कुमाऊं के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया है।

इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से प्रदेश टॉप करते हुए 98% अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98% अंक प्राप्त करते हुए उत्तराखंड टॉप किया है।

इंटर कुल पंजीकृत 1,02,986 बच्चों में से बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.09 रहा वहीं बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 रहा। इसी तरह हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की बात करें तो यह 92.10% रहा। इसमें भी बेटियों ने बाजी मारी। बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 9610 जबकि 88.03 प्रतिशत बेटे उत्तीर्ण हुए हैं।

टॉपर लिस्ट 




No comments:

Post a Comment