Tuesday, 28 April 2026

जगद्‌गुरु श्री चन्द्र भगवान इण्टर कॉलेज शाहपुर शीतला खेडा, हरिद्वार में निकली प्रवक्ता की भर्ती



कार्यालय प्रबन्धक, जगद्‌गुरु श्री चन्द्र भगवान इण्टर कॉलेज शाहपुर शीतला खेडा, हरिद्वार।।
विज्ञापन संख्या-01/2026-27
आवश्यकता है
दिनांक 28.04.2026
मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार के पत्रांक- अशा०मा० (06-01)/772-74/ (नियुक्ति-3)/2026-27 दिनांक 24.04.2026 के द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में निम्न विवरणानुसार रिक्त पद पर अर्ह एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
क्र. सं.
पदनाम व वेतनक्रम
विषय
पदों की संख्या
आरक्षण की स्थिति
शैक्षिक योग्यता व अर्हता
आयु
1
प्रवक्ता 47600-151100
लेवल -8
अंग्रेजी 01
अनुसूचि त जाति
राजकीय शिक्षकों/स.अ. एल.टी. एवं प्रवक्ता भर्ती नियमावली एवं उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम 2006 के अन्तर्गत प्रख्यापित विनियम 2009 (समय पर यथा संशोधित) माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-4 संख्या 531/XXIV-4/2017-1(01)/2016 देहरादून दिनांक 25.04.2018 व समय-समय पर यथासंशोधित शासनादेशानुसार निर्धारित पूर्ण अर्हता।
आवेदन की तिथि को आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष हो, आरक्षित क्षेणी से संबंधित अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देय होगी।
1- उक्त रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार से रू० 300/ का रेखांकित पोस्टल आर्डर या बैंक ड्राफ्ट, जो मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के नाम से हो और डाकघर या बैंक रोशनाबाद हरिद्वार में देय हो, जमा कर प्राप्त किये जा सकते हैं। 2- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 03 सप्ताह के भीतर मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार के कार्यालय में पंजीकृत डाक से जमा किये जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र, अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन की तिथि को आवेदक के पास सभी शैक्षिक व प्रशिक्षण अहंता पूर्ण होनी आवश्यक है। 3 सभी शैक्षिक प्रशिक्षण व अन्य प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ आवेदन पत्र के साथ संलग्न की जानी आवश्यक होंगी। आवेदक उत्तराखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए। 4- आवेदक को उत्तराखण्ड सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी वैध पंजीकृत प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है। आवेदक के पूर्व से सेवायोजित होने की स्थिति में संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन के लिफाफे के बांयी ओर पदनाम, विषय तथा दांयी ओर विद्यालय का नामा अंकित होना चाहिये। आवेदन पत्र के साथ केवल वांछित योग्यता/अन्य प्रमाणपत्र स्वप्रमाणित संलग्न किये जांय।
प्रबन्धक


 

No comments:

Post a Comment