Friday, 3 April 2026

MCL Recruitment 2026:बिना इंटरव्‍यू पाएं कोल इंडिया की कंपनी में नौकरी, 664 पदों पर वैकेंसी, कौन कर सकता है अप्‍लाई?



Website Link: https://www.mahanadicoal.in/

MCL Recruitment 2026 Latest vacancies: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कोल इंडिया लिमिटेड की कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)ने 664 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती मुख्य रूप से माइनिंग सेक्टर से जुड़े पदों के लिए है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें इंटरव्यू नहीं होगा. योग्य उम्मीदवारों को सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर चयनित किया जाएगा.

किन पदों पर निकली है भर्ती?

MCL ने कुल 664 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों का विवरण इस प्रकार है:
जूनियर ओवरमैन (टी एंड एस ग्रेड-सी):192 पद
माइनिंग सरदार (टी एंड एस ग्रेड-सी):448 पद
सर्वेयर (टी एंड एस ग्रेड-सी):40 पद
इनमें माइनिंग सरदार के पदों पर सबसे ज्यादा वैकेंसी हैं. अगर आपके पास माइनिंग से जुड़ी योग्यता और सर्टिफिकेट है तो आपके चयन होने के चांस काफी अच्छे हैं.

आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?

आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2026 है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर लें. आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत बढ़ जाता है जिससे सर्वर स्लो हो सकता है.
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)के आधार पर किया जाएगा. CBT में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप (Multiple Choice Questions) होंगे और सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है यानी गलत जवाब देने पर आपके कोई अंक नहीं कटेंगे. उम्मीदवारों को उनकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी सर्टिफिकेट्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा.
1. सबसे पहले MCL की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं.
3. MCL Recruitment 2026 for Junior Overman, Mining Sirdar and Surveyor वाला लिंक ढूंढें.
4. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें.
5. Apply Online बटन पर क्लिक करें.
6. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें.
7. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
8. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
9. फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

क्यों है यह मौका खास?

कोल इंडिया की कंपनी में नौकरी करना अपने आप में एक बड़ी बात है. यहां आपको शानदार सैलरी पैकेज के साथ-साथ बेहतरीन पेंशन, मेडिकल सुविधाएं और एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी मिलती है. सरकारी नौकरी का यह अवसर उन युवाओं के लिए बहुत खास है जो माइनिंग सेक्टर में स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं.अगर आप योग्य हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें. समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन पढ़ लें और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दें.

No comments:

Post a Comment