Sunday, 26 April 2026

जनगणना 2027 के बीच शिक्षक संगठनों की बैठक, जनगणना करने के लिए रख दी कई मांगे


 देहरादून। एक तरफ जहां जनगणना का काम शुरू चला है, तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक जनगणना को लेकर हुई है, राजकीय शिक्षक संगठन, जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ और अशासकीय माध्यमिक शिक्षक की संयुक्त बैठक में जनगणना के दौरान शिक्षकों को हो रही दिक्कतों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, सभी शिक्षक संगठनों के द्वारा शिक्षकों की समस्याओं की निराकरण को लेकर भी एक संयुक्त मोर्चा गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुभाष झल्डियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल कुमार नौटियाल, उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सूरज मंद्रवाल और मंत्री की जिम्मेदारी धर्मेंद्र रावत को दी गयी है। 

शिक्षक संगठनों के द्वारा भारत जनगणना 2027 में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी हेतु विद्यालय संचालन के पश्चात जनगणना कार्य करने के आदेशों का विरोध किया गया है, तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिए गया है कि जनगणना के कार्य के लिए शिक्षकों को कार्य मुक्त किया जाए क्योंकि वर्तमान में चल रही हीट वेव के कारण दोपहर के बाद काम करना संभव नहीं है, जनगणना की ड्यूटी शिक्षकों के सेवा क्षेत्र में ही लगाई जाए, जनगणना / BLO में से केवल एक ही ड्यूटी लगाई जाए, प्रत्येक स्कूल या संस्था से 50% ड्यूटी ही ड्यूटी जनगणना में लगाई जाए, शिक्षकों के द्वारा विद्यालय समय सारणी को पहले की भांति रखने की भी मांग उठाई गई है।

No comments:

Post a Comment