👉रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक
👉रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक: Click to Apply
RRB Group D Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22195 पदों के लिए भर्ती 2026 निकाली है। आईटीआई और 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है। इस भर्ती के तहत कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी में शामिल होने पर पूरी तरह वापसी योग्य होगा।


No comments:
Post a Comment