देहरादून। एक बार फिर शासन ने स्कूली शिक्षा विभाग के महानिदेशक बदल दिया है। आईएएस अधिकारी दीप्ति सिंह को नया डीजी बनाया गया है।
पिछले एक साल में शासन ने स्कूली शिक्षा में तीन डीजी बदल दिए। आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी ही इस पद पर एक साल से अधिक काम कर सकें। इसके बाद झरना कमठान की भी विभाग से जल्द विदाई हो गई। करीब महीने भर पहले आईएएस अधिकारी अभिषेक रोहिला को डीजी स्कूली शिक्षा बनाकर भेजा गया। वो अभी स्कूली शिक्षा की पेचदगियों को समझ भी नहीं सके थे कि वो भी बंपर तबादलों की जद में आ गए। उनके स्थान पर दीप्ति सिंह को स्कूली शिक्षा का नया महानिदेशक बनाया गया है।
डीजी पद से अधिकारियों की जल्द जल्द विदाई होने से स्कूली शिक्षा की तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। यही वजह है कि समय-समय पर डीजी पद पर राज्य के शिक्षा कैडर के अधिकारियों की तैनाती की मांग होती रही है। ताकि विभाग में टॉप स्तर के अधिकारी को विभाग में काम करने का पूरा समय मिले।

No comments:
Post a Comment