Sunday, 18 May 2025

उत्‍तराखंड के हजारों युवाओं के लिए खुशखबरी! तीन हजार पदों के लिए UKSSSC कराएगा 13 परीक्षाएं, पूरा शेड्यूल

देहरादून। UKSSSC Exams 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) 17 मई से पांच अक्टूबर 2025 के बीच 3086 पदों के लिए 13 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। जिसमे पुलिस विभाग की दो हजार आरक्षी भर्ती परीक्षा भी शामिल है। आयोग आगे 138 दिन में 21 विभाग की 13 भर्ती परीक्षाओं को आयोजित करेगा।


आयोग ने विभागवार रिक्तियां और भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की हैं। परीक्षा केंद्रों का विवरण आयोग परीक्षा से चार से पांच दिन पहले जारी करेगा। आयोग ने 21 विभागों की परीक्षा 13 अलग-अलग तिथियों में आयोजित करने का प्लान तैयार किया है।

इनमें कम रिक्तियों वालों दो से पांच परीक्षाओं को एक ही तिथि में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जबकि पुलिस आरक्षी और विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय जैसी बड़ी परीक्षा एक दिन में एक ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी की पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आयोग प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का आयोग इन भर्ती परीक्षाओं को विभाग से अधियाचन मिलने के बाद ही तिथि तय करता है।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार से भर्ती परीक्षा आयोजित करने का सिलसिला प्रारंभ होगा जो पांच अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की तिथि समीप आने पर ही परीक्षा केंद्रों का विवरण जारी किया जाता है।

विभागवार रिक्तियाें की संख्या और परीक्षा तिथि

डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षकतीन पद17 मई, 2025
नागरिक सुरक्षा विभाग हवलदार प्रशिक्षक24 पद17 मई, 2025
कारागार विभाग में फार्मासिस्ट10 पद25 मई, 2025
खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पर्यवेक्षक पाककलाएक पद25 मई, 2025
विभिन्न विभागों में टंकण एवं आशुलेखन293 पदसात जून, 2025
वन विभाग में वन दारोगा124 पद20 जून, 2025
पुलिस विभाग, महिला एवं पुरुष आरक्षी2000 पदछह जुलाई, 2025
उद्यान विभाग में प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञानछह पद27 जुलाई
उद्यान विभाग में मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-तीनपांच पद27 जुलाई
खाद्य प्रसंस्करण विभाग में प्रयोगशाला सहायकछह पद27 जुलाई
उद्यान विभाग में प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान)छह पद27 जुलाई
पशुपालन विभाग में प्रयोगशाला सहायकसात पद27 जुलाई
विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फोटोग्राफरतीन पद3 अगस्त, 2025
पशुपालन विभाग, स्नातक सहायकदो पद3 अगस्त, 2025
सिंचाई विभाग में प्रतिरूप सहायक25 पद3 अगस्त, 2025
सिंचाई विभाग, वैज्ञानिक सहायक छह पद3 अगस्त, 2025
कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एकसात पद10 अगस्त, 2025
कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक वर्ग-एकतीन पद10 अगस्त,2025
विभिन्न विभाग में सहायक लेखाकारपद 63सात सितंबर, 2025
विभिन्न विभाग में स्नातक स्तरीय416 पद21 सितंबर,2025
सहकारी समितियां में सहायक निरीक्षक वर्ग-दो45 पदपांच अक्टूबर, 2025

No comments:

Post a Comment