DDA Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से 1383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स (DDA Vacancy Details)
दिल्ली विकास प्राधिकरण की ये भर्तियां ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई हैं-
- डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट)- 04
- डिप्टी डायरेक्टर (PR)- 01
- डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग)- 04
- असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग)- 19
- असिस्टेंट डायरेक्टर (Arch.)- 08
- असिस्टेंट डायरेक्टर- 01
- असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम)- 03
- AEE (सिविल)- 10
- AEE (इलेक्ट्रिकल)- 03
- असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल)- 15
- लीगल असिस्टेंट- 07
- प्लानिंग असिस्टेंट- 05
- आर्किटेक्चर असिस्टेंट- 09
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर- 02
- प्रोग्रामर- 06
- जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 104
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)- 67
- एसओ (हॉर्टिकल्चर)- 20
- नायब तहसीलदार- 01
- जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज)- 06
- सर्वेयर – 06
- स्टेनोग्राफर ग्रेड डी- 44
- पटवारी- 05
- माली- 282
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर- 06
- एमटीएस- 745
कुल- 1383
शैक्षणिक योग्यता (DDA Recruitment 2025 Eligibility)डीडीए की इस भर्ती के तहत अलग अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं पास तो कुछ पदों के लिए ITI या डिप्लोमा की अनिवार्यता है। वहीं कुछ पदों के लिए बैचलर या मास्टर डिग्री या फिर इंजीनियरिंग डिग्री वाले कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें।
DDA Recruitment 2025 Important Documents
आवेदन करते समय DDA Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। यह दस्तावेज़ पात्रता की पुष्टि और चयन प्रक्रिया के लिए जरूरी होते हैं। आईए इन सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानते हैं:
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट भी मान्य)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आदि)
- तकनीकी योग्यता/अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- EWS प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PWD उम्मीदवारों के लिए)
- पूर्ववर्ती कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
DDA Recruitment 2025 Online Application Procedure
दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी यह रही:
- सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज को थोड़ा स्क्रॉल करके Jobs के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपने DDA Recruitment 2025 Notification लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद पद को चुनें और Apply Online के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपको अब अपने मोबाईल नंबर और ओटीपी के साथ वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद एक फॉर्म आपके सामने ओपन होगा जिसमें नाम, पता और उम्र आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
- जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करें।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करिये।
- भुगतान होते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
DDA Recruitment 2025 Selection Process
DDA भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पद के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आमतौर पर यह Selection Process एक जैसी ही होती है, जिसके बारे में जानकारी निम्न दी गई है:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- इंटरव्यू
- फाइनल मेरिट लिस्ट
No comments:
Post a Comment