उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 10 स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सम्मानित किया। सीएम धामी से लैपटॉप और टैब पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। 12वीं की परीक्षा में 15 छात्र-छात्राएं और 10वीं के 60 मेधावी शीर्ष 10 में हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राज्य के होनहार छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा, “ये सभी छात्र उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।”
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, अमर उजाला के सलाहकार संपादक उदय कुमार, और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment