Saturday 7 September 2024

CBSE Exams 2025: सीबीएसई 10वीं के विज्ञान में 50 अंक कंपीटेंसी सवालों पर, बेसिक मैथ में पूछे जाएंगे 38 सवाल



CBSE 10th 12th Exams 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में विज्ञान विषय में कंपीटेंसी आधारित सवालों की संख्या 50 प्रतिशत रहेगी। सीबीएसई ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सैंपल पेपर जारी किया है।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में विज्ञान विषय में कंपीटेंसी आधारित सवालों की संख्या 50 प्रतिशत रहेगी। सीबीएसई ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सैंपल पेपर जारी किया है। पेपर के अनुसार 33 अंक इंटरनल के आधार पर मिलेंगे। विज्ञान विषय में प्रश्न पांच समूहों में बंटे रहेंगे। पहले समूह में सारे सवाल ऑब्जेक्टिव रहेंगे। सेक्शन ए में 16 सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शन बी में छह लघु उत्तरीय सवाल होंगे। लघु उत्तरीय सवाल दो-दो नंबर के होंगे। सेक्शन सी में सात लघु उत्तरीय सवाल पूछे जाएंगे जो तीन-तीन नंबर के होंगे। सेक्शन डी में पैसेज आधारित सवाल पूछे जाएंगे। इनमें तीन दीर्घ उत्तरीय सवाल होंगे। सेक्शन ई में भी तीन पैसेज आधारित सवाल पूछे जाएंगे। ये सभी सवाल चार-चार नंबर के होंगे।

विज्ञान के अलावा इंग्लिश लैंगवेज और लिटरेचर में 20 नंबर के सवाल रीडिंग स्किल पर पूछे जाएंगे। अंग्रेजी के पेपर में 11 सवाल पूछे जाएंगे। अंग्रेजी का पेपर ए, बी और सी सेक्शन में बंटा रहेगा। सेक्शन एक में रीडिंग स्किल, सेक्शन बी में ग्रामर व क्रियेटिव राइटिंग और सेक्शन सी में टेक्स्ट बुक से सवाल पूछे जाएंगे। अंग्रेजी में कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। अंग्रेजी कम्युनिकेटिव पेपर में चार भागों ए, बी, सी, डी में बंटे रहेंगे। कम्युनिकेशन के पेपर में 12 सवाल छात्रों से पूछे जाएंगे। सेक्शन ए में रीडिंग स्किल, बी में राइटिंग स्किल, सी में ग्रामर और डी में लिटरेचर टेक्स्ट बुक से सवाल पूछे जाएंगे। हिंदी ए के पेपर में 15 सवालों का जवाब देना होगा। पेपर को चार भागों में बांटा जाएगा। पहले भाग में दो, दूसरे भाग में चार, तीसरे भाग में पांच और चौथे भाग में चार सवाल होंगे।

सवाल होंगे और इनमें उप प्रश्न 10 पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में चार सवाल होंगे और उप प्रश्न 20 होंगे। तीसरे भाग में पांच सवाल होंगे और उप प्रश्न 20 होंगे और चौथे भाग में चार सवाल होंगे।

छात्रों से बेसिक मैथ में पूछे जाएंगे 38 सवाल

सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों से बेसिक मैथ में 38 सवाल पूछे जाएंगे। बेसिक मैथ का पेपर ए से ई तक के समूहों में बंटा रहेगा। सेक्शन ए में 18 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसी सेक्शन में 19वां और 20वां सवाल रिजन आधारित होगा। सेक्शन बी में दो-दो नंबर के लघु उत्तरीय सवाल होंगे। सेक्शन सी में भी तीन-तीन अंक के लघु उत्तरीय सवाल छात्रों से पूछे जाएंगे। सेक्शन डी में पांच-पांच नंबर के दीर्घ उत्तरीय और सेक्शन ई में चार-चार नंबर के केस स्टडी पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment