हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर का जलवा दिया। केवल दूसरे स्थान को छोड़कर अन्य एक से 10वें स्थान तक सीतापुर के विद्यार्थियों ने अपना कब्जा जमाया है। प्रार्ची निगम 591 अंकों के साथ प्रदेश में टॉपर बनी। नव्या सिंह 98 फीसद के तीसरे स्थान पर रहीं। वैष्णवी 97.83 फीसद के साथ चौथे नंबर पर रहीं। अंशिका वर्मा और सोनम पाठक 586 के साथ पांचवें नंबर पर रहीं। वर्तिका सोनी और मांशी पोरवाल 585 के साथ छठे नंबर, अंशी मौर्या, कुलसुमा जहां और गौरी सिंह 584 के साथ सातवें नंबर पर रहीं। अग्रमय मौर्या, लकी राज, रिया वर्मा, हर्षित वर्मा, संजय, शिखा वर्मा 583 अंकों के साथ आठवें नंबर पर रहीं। 582 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हेमंत वर्मा, मंजू वर्मा, गोल्डी वर्मा रहे। 10वें नंबर पर अर्पणा गुप्ता, अभिषेक कुमार, लवलेश कुमार, सगुन पटेल, नंदनी कुमारी ने 581 अंक अर्जित किए।
UP Board 10th Result 2024: 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी
हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है। 29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
12वीं में शुभम वर्मा बने टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में कुल 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल किए हैं, वर्मा सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र हैं।


No comments:
Post a Comment