Sunday 26 September 2021

इंटरमीडिएट का बदला परीक्षा पैटर्न, यह हुए बदलाव :उत्तराखण्ड बोर्ड

 

इंटरमीडिएट का बदला परीक्षा पैटर्न, यह हुए बदलाव :उत्तराखण्ड बोर्ड

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद उत्तराखण्ड बोर्ड ने इंटरमीडिएट का परीक्षा पैटर्न बदल दिया है।

अब इस साल से 11वीं कक्षा के इतिहास और अर्थशास्त्र के पेपर में प्रैक्टिकल व्यवस्था लागू कर दी गई है। अगले साल से यह व्यवस्था 12वीं में भी लागू की जाएगी।

इतिहास व अर्थशास्त्र के होंगे 80 नम्बर के पेपर-

अब इतिहास व अर्थशास्त्र के 100 अंकों के बजाय 80 नंबर के पेपर होंगे। जबकि 20 नंबर प्रैक्टिकल के आधार पर परीक्षार्थी को दिए जाएंगे।

विद्यालयी शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव बीएमएस रावत की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है।इंटरमीडिएट स्तर पर इतिहास एवं अर्थशास्त्र विषयों में आंतरिक मूल्यांकन (प्रैक्टिकल) की व्यवस्था को सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है। इस साल से 11वीं कक्षा में इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों में 20 अंकों का प्रैक्टिकल का विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। जबकि 80 नंबर का पेपर होगा।

अब तक इन विषयों में होते हैं प्रैक्टिकल-

उत्तराखंड बोर्ड में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायलॉजी, ज्योग्राफी, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, समाज शास्त्र, म्यूजिक, होम साइंस के पेपर में प्रैक्टिकल की व्यवस्था पूर्व से लागू है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायलॉजी, होम साइंस और ज्योग्राफी में 30-30 नंबर के प्रैक्टिकल होते हैं।

जबकि बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन और समाजशास्त्र में 20 नंबर का प्रैक्टिकल होता है। इससे पहले इतिहास और अर्थशास्त्र में 100 नंबर की थ्योरी होती थी। नए नियम के बाद इसमें 20 नंबर के प्रैक्टिकल और 80 नंबर की थ्योरी होगी।इतिहास और अर्थशास्त्र विषय में प्रैक्टिकल व्यवस्था लागू करने के संबंध में बोर्ड से निर्देश मिले हैं। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में परीक्षा पैटर्न को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



No comments:

Post a Comment