Saturday, 1 August 2026

IBPS Clerk Jobs 2026: आईबीपीएस ने 11 बैंकों में निकाली क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

 


👉
देखें आधिकारिक नोटिस (PDF)

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

आयोजनतारीख
अल्प सूचना जारी होने की तिथि27 जुलाई 2026
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि1 अगस्त 2026 (रात 12:01 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा10 और 11 अक्तूबर 2026
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा27 दिसंबर 2026
अनंतिम आवंटनमार्च 2027

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल, भूटान के नागरिक और भारत सरकार के नियमों के तहत पात्र अन्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • 1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है।
  • जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान होना चाहिए।
  • कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। इसके लिए कंप्यूटर में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, डिग्री या स्कूल/कॉलेज स्तर पर कंप्यूटर विषय पढ़ा होना चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM) और डीईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 175 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 प्रति माह के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन कैसे करें?

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026)" भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • "New Registration" पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए आवेदन पत्र की सभी जानकारी जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

देखें राज्यवार रिक्तियां

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल रिक्तियां (संभावित)
अंडमान और निकोबार18
आंध्र प्रदेश186
अरुणाचल प्रदेश45
असम349
बिहार491
चंडीगढ़20
छत्तीसगढ़265
दादरा और नगर हवेली18
दमन और दीव7
दिल्ली415
गोवा61
गुजरात698
हरियाणा196
हिमाचल प्रदेश97
जम्मू और कश्मीर67
झारखंड182
कर्नाटक1414
केरल108
लद्दाख6
लक्षद्वीप11
मध्य प्रदेश570
महाराष्ट्र1051
मणिपुर42
मेघालय22
मिजोरम17
नागालैंड31
ओडिशा337
पुडुचेरी26
पंजाब481
राजस्थान392
सिक्किम28
तमिलनाडु675
तेलंगाना191
त्रिपुरा64
उत्तर प्रदेश1731
उत्तराखंड145
पश्चिम बंगाल946                                                                    

No comments:

Post a Comment