👉आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in
SBI Scholarship 2026-27: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने गरीब परिवारों के होनहार बच्चों की आर्थिक मदद के लिए स्कॉलरशिप निकाली है। 9वीं पास स्टूडेंट्स भी एसबीई की इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को 15000 रुपये से 15 लाख रुपये तक की सालाना मदद की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है।
बैंक की SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 स्कूल स्टूडेंट्स, ग्रेजुएट्स, पोस्टग्रेजुट्स, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए आर्थिक मदद पाने का शानदार मौका है। यहां पढ़ाई के अनुसार देखें कि किसे कितनी पैसे मिलेगा? क्या योग्यता चाहिए? क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए? 50% सीटें महिलाओं और 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इनमें SC, ST के लिए 25% और PwBD उम्मीदवारों के लिए 5% सीटें आरक्षित सीटें शामिल हैं।
9वीं से 12वीं स्टूडेंट्स
पूरे भारत में कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले, आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्राउंड के होनहार स्कूली छात्रों की मदद करता है।
- स्कॉलरशिप की राशि : ₹15,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- सालाना पारिवारिक आय: ₹3,00,000 या उससे कम
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- मार्कशीट (कक्षा 8 और लेटेस्ट)
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
ग्रेजुएट स्टूडेंट्स
टॉप 300 NIRF रैंक वाले संस्थानों में पढ़ने वाले उन अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए जो एकेडमिक मेरिट और आर्थिक जरूरत, दोनों दिखाते हैं।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹75,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- परिवार की कुल सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- 12वीं क्लास और सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र / Form 16A
- कॉलेज बोनाफाइड / एडमिशन लेटर
- फीस की रसीद
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स
यह किसी भी विषय में टॉप NIRF-रैंक वाले संस्थानों में मास्टर्स (PG) कर रहे छात्रों की मदद करता है, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा का खर्च उठाने में सहायता मिलती है।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹1,50,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स होने चाहिए। SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60% मार्क्स होने जरूरी हैं।
- परिवार की कुल सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
जरूरी दस्तावेज
- ग्रेजुएशन और सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र / फॉर्म 16A
- एडमिशन लेटर / बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- फीस की रसीद
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
मेडिकल स्टूडेंट्स
MBBS · NEET के उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो टॉप मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹2,00,000
- योग्यता: पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)
- परिवार की कुल सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- NEET का स्कोरकार्ड
- 12वीं क्लास और सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मेडिकल कॉलेज बोनाफाइड
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
IIT स्टूडेंट्स
उन स्टूडेंट्स के लिए जो किसी भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ रहे हैं और जिन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है।
- स्कॉलरशिप की राशि: ₹2,00,000
- योग्यता: अभी भारत के 23 IITs में से किसी एक में पढ़ाई कर रहे हों> पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%) प्राप्त होने चाहिए।
- परिवार की सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- JEE एडवांस्ड स्कोरकार्ड
- IIT एनरोलमेंट लेटर / बोनाफाइड
- सेमेस्टर मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
IIM स्टूडेंट्स
यह स्कॉलरशिप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) में MBA कर रहे छात्रों की ट्यूशन और रहने-सहने के खर्च में मदद करती है।
- स्कॉलरशिप राशि: ₹5,00,000
- योग्यता: अभी भारत के 22 IIM में से किसी एक में पढ़ाई कर रहे हों। पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स हों (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- परिवार की सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम हो।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- CAT स्कोरकार्ड
- IIM एडमिशन / बोनाफाइड लेटर
- सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
- पासपोर्ट साइज फोटो
विदेश में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स
यह भारतीय नागरिकों को विदेश में दुनिया की टॉप-रैंक वाली (QS टॉप 200) यूनिवर्सिटीज में पोस्टग्रेजुएट या उससे ऊपर की पढ़ाई करने में मदद करती है।
- स्कॉलरशिप राशि: ₹15,00,000
- योग्यता: सिर्फ भारतीय नागरिक। पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 7.5 CGPA या 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%, PwBD के लिए 60%)।
- परिवार की सालाना आय: ₹6,00,000 या उससे कम हो
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए जरूरी)
- यूनिवर्सिटी ऑफर लेटर
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (उद्देश्य का विवरण)
- इंग्लिश-प्रोफिशिएंसी स्कोरकार्ड (IELTS/TOEFL)
- QS/THE रैंकिंग का सबूत
- पासपोर्ट और वीजा
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)
19 सितंबर तक करें अप्लाई
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एसबीआई फाउंडेशन ने SBI प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। जिन योग्य छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
👉आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in

No comments:
Post a Comment