Monday, 24 August 2026

BHEL Vacancy 2026: बिना परीक्षा सीधे मेरिट से चयन, ITI वालों के लिए भेल में निकली 380 पदों पर नई भर्ती


BHEL Trichy Apprentice Recruitment 2026:
10वीं पास के बाद आईटीआई कर चुके कैंडिडेट्स के लिए नई करियर अपॉर्चुनिटी है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अप्रेंटिसशिप की 380 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन युवाओं के पास काम का अनुभव नहीं है, वो अप्रेंटिसशिप की 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान संबंधित फील्ड में अच्छा अनुभव ले सकते हैं। खाने-पीने और हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी। इस ट्रेड अप्रेंटसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने का लिंक खुला हुआ है। आप चाहें तो अभी अप्लाई कर सकते हैं।


यह अप्रेंटिसशिप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक समेत 09 ट्रेड के लिए निकाली गई है। जिसके लिए कैंडिडेट्स को चुना जाएगा। चयन प्रक्रिया में कोई भी रिटन एग्जाम नहीं रखा गया है। क्वालिफाइंग योग्यता में आए नंबरों के आधार पर ही उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। इस अप्रेंटिसशिप में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले RDSE (NAPS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

BHEL अप्रेंटिस के लिए योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास की हो। साथ में NCVT/SCVT से फुल टाइम आईटीआई कोर्स किया हो।
  • वेल्डर ट्रेड के लिए केवल NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट ही वैलिड होगा।
  • उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। यह एज लिमिट जनरल वालों के लिए है।
  • वहीं एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (एनसीएल) को 03 साल , पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • एज लिमिट की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

BHEL ट्रेड वाइज वैकेंसी और स्टाइपेंड

ट्रेडवैकेंसीस्टाइपेंड (प्रति माह)
फिटर125₹11040
वेल्डर115₹10560
इलेक्ट्रीशियन30₹11040
टर्नर20₹11040
मैकेनिस्ट20₹11040
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक12₹11040
मैकेनिक R & AC06₹11040
COPA45₹10560
कुल380
बिना परीक्षा नंबरों से सेलेक्शन
बीएचईएल तिरुच्चिराप्पल्लि में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग परीक्षा के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट इन्हीं अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर दो अभ्यर्थियों को टाई की स्थिति बनती है, तो उम्र में बड़े अभ्यर्थी को चुना जाएगा। जो अभ्यर्थी पहले से अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग ले रहे हैं या पूरी कर चुके हैं, वो आवेदन के योग्य नहीं हैं। चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के बाद एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment