इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 31 अक्तूबर से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी यहां जान सकते हैं।
India Post GDS Recruitment 2026: भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत देशभर के अलग-अलग डाकघरों में शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन एकमुश्त पंजीकरण 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
India Post GDS Vacancy 2026 : Important Links
क्या है योग्यता?
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
- 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा तक पद के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा की पढ़ाई की होनी चाहिए।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
इतना मिलेगा वेतन
बीपीएम पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये तक टीआरसीए मिलेगा। वहीं, एबीपीएम और डाक सेवकों को 10,000 से 24,470 रुपये तक मिलेंगे। इन पदों पर रोजाना कम से कम चार घंटे और अधिकतम पांच घंटे काम करना होगा।
जरूरी दस्तावेज
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD), यदि लागू हो
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- जन्मतिथि का प्रमाण
- सरकारी अस्पताल या औषधालय से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र
- स्थानीय या जनजातीय भाषा के ज्ञान का प्रमाण पत्र, जहां लागू हो।

- अरुणाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम और नागालैंड के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा को लेकर विशेष नियम लागू हैं।
- इन राज्यों में अंग्रेजी/हिंदी के अलावा संबंधित स्थानीय जनजातीय भाषा या बोली का ज्ञान भी जरूरी हो सकता है।
- जहां स्थानीय भाषा 10वीं तक नहीं पढ़ाई जाती है, वहां निर्धारित अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र के जरिए भाषा के ज्ञान का सत्यापन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment