SBI Asha Scholarship 2026 Registration: पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण आगे की स्टडी पूरी नहीं हो रही, तो आपके लिए एसबीआई की नई स्कॉलरशिप गोल्डन चांस बन सकती है। एसबीआई फाउंडेशन की तरफ से आशा स्कॉलरशिप 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। जिसके जरिए ग्रेजुएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल और इंजीनियरिंग की फील्ड में होनहार छात्रों को आर्थिक मदद जाएगी। इस स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbiashascholarship.co.in पर अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जो पैसों की कमी के कारण अपने सपनों को बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्रों को उनके सपनों की उड़ान भरने के लिए बड़ी आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके लिए आपको अंतिम तिथि से पहले ही सबसे जरूर डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए योग्यता
एसबीआई की इस स्कॉलरशिप में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। एलिजिबिलिटी देख लें..- स्टूडेंट्स टॉप- 300 NIRF रैंक या NAAC 'A' वाले इंस्टीट्यूशन में पढ़ रहे हो।
- एकेडमिक ईयर में उनके मार्क्स 7.5 सीजीपीए या 75% होने चाहिए। (एससी/एसटीस के लिए 65 प्रतिशत और पीडब्लयूबीडी छात्रों को 60 प्रतिशत नंबर हो)
- वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख या इससे कम हो।
मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप
एमबीबीएस-नीट स्टूडेंट्स को भी स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए भी ये क्वालिफिकेशन मांगी गई है-- अभ्यर्थी टॉप मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा हो।
- पिछले एकेडमिक ईयर में 7.5 सीजीपीए या 75 प्रतिशत नंबर हासिल किए हों। (एससी/एसटी के लिए 65 प्रतिशत और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 60 प्रतिशत)
- पारिवारिक सालाना आय 6 लाख या इससे कम हो।
- वैलिड नीट स्कोरकार्ड होना चाहिए।
IIT-IIM एसबीआई स्कॉलरशिप
आईआईटी और आईआईएम छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप लेने का मौका है। आईआईटी कैटेगिरी के लिए ऊपर मार्क्स और आय संबंधित बातें समान रहेंगी। इसके अलावा छात्र देश की 23 आईआईटी में से किसी में भी वर्तमान में पढ़ रहा हो और उसके पास वैलिड जेईई एडवांस का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसी तरह आईआईएम स्टूडेंट्स से कैट (CAT) स्कोरकार्ड मांगा गया है।स्कॉलरशिप कितनी मिलेगी?
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में कैसे अप्लाई करें?
इस स्कॉलरशिप में अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.sbiashascholarship.co.in पर जाएं। यहां आपको अलग-अलग कैटेगिरी में स्कॉलरशिप की डिटेल्स नजर आएंगी। अगर आपको डिटेल में कोई जानकारी चेक करनी है, तो आप यहां देख सकते हैं।
- इसके बाद ऊपर नीले कलर के बॉक्स में Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे- Sign in और Create Account।
- अकाउंट क्रिएट करने के लिए अपना नाम, ईमेल एड्रेस, पासवर्ड बनाएं।
- इसके बाद Sign in करके लॉगइन करें। अपनी बेसिक डिटेल्स, पढ़ाई से जुड़ी सभी डिटेल्स, मार्क्स, कॉलेज और दूसरी जानकारियां भी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

No comments:
Post a Comment