आज शिक्षा निदेशालय, उत्तराखण्ड में राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड की नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। शिक्षकों का समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है और शिक्षक संगठन शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विश्वास है कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों के संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संवर्धन तथा उत्तराखण्ड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।



No comments:
Post a Comment