भारत सरकार की जनगणना 2026-27 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) और उससे जुड़े प्रशिक्षण का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत मास्टर ट्रेनर्स (FT) का प्रशिक्षण दिसंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 16 दिसंबर से जनवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं, मुख्य जनसंख्या गणना का काम फरवरी 2027 में होगा।
जनगणना 2026-27 के दूसरे चरण के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- जातिगत गणना: जनगणना के इसी दूसरे चरण में पहली बार जाति की गणना भी शामिल की गई है, जिसके लिए फॉर्म में एक खुला कॉलम (ओपन कॉलम) दिया गया है।
- दुर्गम क्षेत्र: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख व जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दुर्गम व बर्फबारी वाले इलाकों में दूसरे चरण का यह कार्य फरवरी के बजाय सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।
- पूर्णतया डिजिटल: यह भारत की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल जनगणना है, जिसमें मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment