Saturday, 16 May 2026

Uttarakhand Rojgar Mela: रुद्रप्रयाग में 500 पदों पर भर्ती, 20 मई 2026 को लगेगा रोजगार मेला; पढ़ें पूरी डिटेल


जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग की ओर से आगामी 20 मई को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें छह निजी नियोक्ता एवं कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रतिभाग करेंगी।

इस रोजगार मेले में कुल लगभग 500 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार एवं निर्धारित योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

मेले में मुंजाल शोवा लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि एकम्स ड्रग्स फार्मा लिमिटेड द्वारा ट्रेनी एवं तकनीशियन पदों के लिए चयन किया जाएगा। आपातकालीन सेवा 108 द्वारा ईएमटी एवं ड्राइवर पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके साथ ही टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा होटल प्रबंधन से संबंधित निःशुल्क प्रशिक्षण एवं ऑन जॉब ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा फिटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन, कार्यालय सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीविंग टेक्नोलॉजी एवं आशुलिपिक सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षु पदों पर भर्ती की जाएगी। युवा शक्ति फाउंडेशन भी प्रशिक्षु पदों के लिए युवाओं का चयन करेगा।

रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीकॉम, बीफार्मा, डीफार्मा, एएनएम एवं जीएनएम योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। ड्राइवर पदों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 8449222574 एवं 9557511448 पर संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment