Friday, 29 May 2026

UPSSC Lower PCS 2026: यूपीएसएसएससी में 2285 पदों पर आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

 


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आज यानी 29 मई से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार UPSSSC Lower PCS 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 25 जून तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका भी दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

यूपीएसएसएससी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए संचालित की जाएगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के बगैर उम्मीदवार अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे।


ऐसे करें खुद रजिस्ट्रेशन

यूपीएसएसएससी में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आज की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Lower PCS 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सबी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

No comments:

Post a Comment