RRB Technican Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. CEN 02/2026 के तहत कुल 6565 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 323 पद Technician Grade I Signal और 6242 पद Technician Grade III के लिए निर्धारित हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
RRB की ओर से जारी सूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में की जाएगी. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल होंगे. विस्तृत नोटिफिकेशन में जोन-वाइज वैकेंसी, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आरक्षण से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो Technician Grade I Signal पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित विषय में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं Technician Grade III पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) होना जरूरी है.
आयु सीमा Technician Grade I Signal के लिए 18 से 33 वर्ष और Technician Grade III के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा.
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-5 पे स्केल में नियुक्ति दी जाएगी. शुरुआती वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह होगा, इसके साथ रेलवे भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है.

No comments:
Post a Comment