CBSE Scanned Copy Viral: 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद CBSE के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है कि वो छात्रों को ये भरोसा दिलाए कि उनकी मार्किंग सही तरीके से हुई है. रिजल्ट के बाद से ही छात्र लगातार कम नंबर आने की शिकायत कर रहे हैं और इसकी वजह ऑन स्क्रीन मार्किंग को बता रहे हैं. इसी बीच बोर्ड ने छात्रों को स्कैन हुई कॉपियां डाउनलोड करने का विकल्प दिया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसी कुछ कॉपियां वायरल हो रही हैं, जो काफी ज्यादा ब्लर हैं. इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ऑन स्क्रीन मार्किंग के लिए जो कॉपियां स्कैन हुईं, वो इतनी ब्लर हैं कि पढ़ना भी मुश्किल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर लगातार उठ रहे सवाल
सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, पहले जहां छात्रों ने डिजिटल तरीके से कॉपी चेक करने को लेकर सवाल उठाए, वहीं अब इनकी स्कैनिंग को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि कॉपियां इतनी खराब स्कैन हुई हैं कि कई छात्र खुद अपनी राइटिंग नहीं पढ़ पा रहे हैं. ऐसे में टीचर्स ने कैसे नंबर दिए होंगे? कुछ लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि सीबीएसई की गलती की वजह से अब छात्र परेशान हो रहे हैं और Re-Evaluation में उनका वक्त, पैसा और मेंटल पीस बर्बाद हो रहा है.

No comments:
Post a Comment