Wednesday, 13 May 2026

CBSE 12th Result Out: सीबीएसई 12वीं में कुल 85.20% बच्चे पास, 88.86 प्रतिशत लड़कियां तो 82.13 फीसदी लड़के सफल

 


रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक 

नतीजे आने पर 6 तरीकों से किया जा सकता है चेक

सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी परिणाम की जांच कर सकते हैं। नतीजे 6 तरीकों से चेक किये जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-

  • वेबसाइट: cbse.gov.in, results.cbse.nic.in
  • डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in एवं एप
  • उमंग एप एवं वेबसाइट
  • एसएमएस/ SMS
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया।

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।


लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा

2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE 12th Result 2026: देखें क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत


क्षेत्र का नामपास प्रतिशत
त्रिवेंद्रम95.62
चेन्नई93.84
बेंगलुरु93.19
विजयवाड़ा92.77
दिल्ली पश्चिम92.34
दिल्ली पूर्व91.73
अहमदाबाद90.60
गुरुग्राम88.45
लुधियाना87.92
पुणे87.32
अजमेर86.78
पंचकुला85.73
रांची85.01
गुवाहाटी83.41
लखनऊ82.21
भुवनेश्वर81.71
देहरादून81.42
रायपुर80.88
भोपाल79.43
नोएडा79.02
पटना74.45
प्रयागराज72.43

No comments:

Post a Comment