उत्तराखंड के हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार ने डीए की दर 58% से बढ़ाकर 60% करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार के कार्मिकों और पेंशनरों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 58% से बढ़ाकर 60% प्रतिमाह किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर का लाभ भी मिल सकता है। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है। बढ़ती महंगाई के बीच डीए में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में इजाफा करेगी।

No comments:
Post a Comment